Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   rajaji haveli road accident secret of murder or accident will be revealed from CDR of mobile phone

UP: राजाजी हवेली कांड में नया मोड़, मोबाइल फोन की CDR से खुलेगा राज; नम आंखों से बेटे को दी अंतिम विदाई

Thu, 03 Jul 2025 06:33 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 03 Jul 2025 06:33 PM IST
सार

हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना इलाके में बीते दिन राजा जी हवेली हादसे मामले पर अभी भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं जांच के लिए पुलिस अब मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवाएगी। जिससे सारी बात सामने आ जाएगी। पुलिस का मानना है कि फोन की सीडीआर और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही इस घटना के संबंध में कोई लिंक मिल सकेगा।

विज्ञापन
rajaji haveli road accident secret of murder or accident will be revealed from CDR of mobile phone
अनूपशहर में अस्थि विसर्जन करते अजीतपाल के पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हाईवे 9 किनारे राजा जी ढाबा पर प्रेमिका का जन्मदिन मनाने आए बुलंदशहर के गांव फरहादपुर निवासी अजीतपाल (28) की मौत के मामले में पुलिस हत्या या हादसे जैसे किसी नतीजे पर अभी तक नहीं पहुंची है। आरोपी पुलिस की मृतक के परिजनों को उनके संबंध में पहले से कोई जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन


अब पुलिस मृतक उसकी प्रेमिका और आरोपियों के मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवा रही है। पुलिस का मानना है कि फोन की सीडीआर और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही इस घटना के संबंध में कोई लिंक मिल सकेगा। सोमवार रात करीब 11 बजे अजीतपाल राजाजी ढाबा पर अपनी प्रेमिका का जन्मदिन मनाने के बाद बाहर बने चबूतरे पर बैठकर सेल्फी ले रहा थे। 
विज्ञापन

इसी दौरान तेज रफ्तार से आई कार ने दो अन्य लोगों को टक्कर मारते हुए प्रेमी युगल को भी रौंद दिया। इसमें अजीतपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार बुलंदशहर जिले के गांव गंगेरुआ निवासी अकरम के नाम है। आशंका है कि उसे अकरम का पुत्र फैज उर्फ कैफ चला रहा था। उसके साथ अन्य युवक जिशान भी मौजूद था। पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिजनों और उसकी प्रेमिका से काफी देर तक पूछताछ की, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। हालांकि पहले पुलिस का कहना था कि कार हाईवे से अनियंत्रित होकर यहां पहुंची थी, लेकिन अब पुलिस का कहना है कि कार पार्किंग में खड़ी थी।

सीओ सदर जितेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या या हादसे की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। 

Trending Videos

पुलिस की तीन टीमें दे रहीं दबिश 
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें काम कर रही हैं। आरोपियों के गंगेरुआ निवासी मकान पर ताला लटका हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि अकरम किसान है और उसने यह कार पंजाब निवासी किसी व्यक्ति से करीब डेढ़ साल पहले खरीदी थी।

अकरम के दो पुत्र ही इस कार को अक्सर चलाते थे, जो फिलहाल फरार चल रहे हैं। पुलिस की जांच उनकी गिरफ्तारी और उसके बाद पूछताछ पर टिकी हुई है। इसके अलावा पुलिस मृतक, प्रेमिका और आरोपियों के मोबाइल फोनों की कॉल डिटेल निकलवा रही है। ताकि, इसके आधार पर तीनों के आपसी लिंक की जांच हो सके।

पुलिस और सुरक्षा गाडौँ की लापरवाही से भागे आरोपी टक्कर के बाद आरोपी खिड़की से कूदकर भागने का प्रयास कर रहा था। लेकिन इसी बीच लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बावजूद आरोपी लोगों से छूटकर फरार हो गया। जबकि उसके दूसरे साथी का भी कुछ अता पता नहीं चला।

पिता ने किया बेटे की अस्थियों का विसर्जन
इस दौरान होटल के सुरक्षा गार्ड तत्परता गमगीन माहौल में किया अस्थि विसर्जन मंगलवार को मृतक के अंतिम संस्कार के बाद सोमवार को पिता उमराव सिंह अन्य परिजनों के साथ अस्थियां लेकर बुलंदशहर के अनूपशहर स्थित गंगा के घाट पर पहुंचे और यहां गमगीन माहौल में अस्थियों का विसर्जन किया। मृतक के पिता का कहना था कि उनका पुत्र घर में अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत कैसे हुई, इसकी सही तरीके से जांच होनी चाहिए।

घटना में प्रयुक्त कार के हुए हैं सात चालान
परिवहन कार्यालय के सूत्रों की मानें तो घटना में प्रयुक्त कार के अभी तक कुल सात चालान हो चुके हैं। इनमें सबसे अधिक चार चालान ओवर स्पीड के शामिल हैं। इसके अलावा दो सीट बेल्ट न लगाने और एक चालान ड्राइविंग लाइसेंस न दिखाने का है। ये सभी चालान बिहार के मुजफ्फरपुर और उत्तर प्रदेश में आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए हैं। पुलिस भी लोगों के फोन से मौके पर बनाए गए वीडियो को डिलीट कराने और होटल की सीसीटीवी जब्त करने में जुट गई। वहीं, जानकारी के अनुसार पुलिस ने अभी तक मुकदमा भी दर्ज नहीं किया है। जबकि परिजनों का कहना है कि उन्होंने मंगलवार को ही तहरीर दी थी।

ये भी पढ़ें: यूपी कैबिनेट: हर साल प्रदेश के एक लाख युवाओं को नौकरी देगी सरकार, जुड़ेंगे आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed