फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Rain 'sunk' will be several colonies.

बारिश होते ही ‘डूब’ जाएंगी कई कालोनियां

Sat, 23 Apr 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 23 Apr 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
Rain 'sunk' will be several colonies.
कॉलोनी - फोटो : अमर उजाला

स्वर्ग आश्रम रोड पर नाला निर्माण काफी धीमी गति चल रहा है, क्योंकि वहां पंपिंग सेट नहीं लग सका है। अगर अफसर अभी भी नहीं चेते तो बारिश होते ही कई कालोनियों में जलभराव हो जाएगा।

विज्ञापन


स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला कृष्ण् ानगर, शक्ति नगर, जेके कालोनी, शिवपुरी, अर्जुन नगर, इंद्रलोक, केशव नगर, त्यागी नगर, फूटी लाइन आदि मोहल्लों में जलभराव हो जाता है। जलभराव के कारण स्कूल, कॉलेज और अस्पताल आने वाले हजारों लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन


पालिका ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए 5.25 करोड़ की लागत से नाला निर्माण कराने का निर्णय लिया और इस कार्य को जल निगम की निर्माण शाखा को सौंपा गया। नाला निर्माण शुरू हुए एक साल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं हुआ। इतना ही नहीं भूमि चिन्हित होने के बाद भी पंपिंग स्टेशन भी अब तक नहीं बन सका। स्वर्ग आश्रम रोड की ऊंचाई अधिक होने के कारण निर्णय लिया गया कि पंपिंग स्टेशन बनाकर पानी को नाले से निकाला जाएगा। अगर यहीं स्थिति रही तो अगली बरसात में जलभराव तय है।

स्वर्ग आश्रम रोड का नाला जल्द पूरा कराया जाएगा और पंपिंग स्टेशन का भी जल्द निर्माण कराया जाएगा। इस संबंध में जल निगम के अफसरों से वार्ता की जाएगी।- संजय मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका


पालिका ने पंपिंग स्टेशन बनाने के लिए, जो भूमि दी है उस पर निर्माण हुआ है। जब तक वह निर्माण ध्वस्त कर खाली भूमि नहीं दी जाएगी, तब तक पंपिंग स्टेशन नहीं बन सकता। - बनी सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, जल निगम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed