फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rain news

बारिश से गंगा जलस्तर में बढ़ोतरी हुई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:03 AM IST
सार

बारिश से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हुईगढ़मुक्तेश्वर।वहीं गंगा के जल स्तर में यदि बढ़ोतरी होती है, पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को इस बार कार्तिक मेला लगाने में भी परेशानी होगी।इसलिए जल स्तर बढ़ता है, तो प्रशासन को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
rain news

विस्तार

बारिश से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। यूपी समेत उत्तराखंड में पहाड़ों पर बारिश होने के कारण जल स्तर में फिर से बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है, जिसको देखकर लग रहा है कि इस बार कहीं मेले की तैयारी में परेशानी का सामना न करना पड़ जाए। वहीं बिजनौर बैराज से भी 35 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है।
पिछले कई दिनों से लगातार बारिश होने के कारण गंगा का जल स्तर भी बढ़ रहा है। बिजनौर बैराज से भी 35 हजार क्यूेसक पानी डिस्चार्ज किया गया है। जल स्तर बढ़ने के कारण खादर क्षेत्र के किसानों में चिंता बनी हुई है। क्योंकि जल स्तर बढ़ने के कारण एक माह पहले किसानों की हजारों बीघा फसल पहले ही गंगा में समा चुकी है, लेकिन अब गन्ने की जो फसल खड़ी है, उसके लिए किसानों में चिंता बढ़ गई है। वहीं गंगा के जल स्तर में यदि बढ़ोतरी होती है, पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को इस बार कार्तिक मेला लगाने में भी परेशानी होगी। क्योंकि मेले के लिए रेतीले सूखे मैदान की आवश्यकता होती है, जिस पर लाखों की तादात में श्रद्धालु पड़ाव डालते हैं। इसलिए जल स्तर बढ़ता है, तो प्रशासन को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार शुक्रवार की शाम को जलस्तर 198.11 मीटर है। यदि बिजनौर बैराज से और डिस्चार्ज होता है, तो गंगा नदी का जल स्तर और बढ़ेगा।
विज्ञापन

एसडीएम विवेक यादव ने बताया कि फिलहाल बारिश के कारण जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही है, बारिश के रुकते ही जल स्तर सामान्य हो जाएगा, ग्रामीणों से संपर्क बनाए रखने के लिए तहसील टीम को सर्तक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed