फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   railway over bridge

Hapur News: कुचेसर चौपला और पिलखुवा में बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज

Mon, 20 Jan 2025 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 20 Jan 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
railway over bridge
हापुड़। कुचेसर रोड चौपला और पिलखुवा के रेलवे रोड फाटक पर जल्द ही रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण किया जाएगा। रेलवे विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की टीम ने संयुक्त रूप से दोनों रेलवे फाटकों का सर्वे किया है। अब इसकी डीपीआर बनाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलवे लाइन पर रोजाना सौ से अधिक सुपरफास्ट, एक्सप्रेस, पैसेंजर और स्पेशल ट्रेनों का संचालन होता है। रेलवे द्वारा हादसों पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, अब रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण करने की भी योजना बनाई है।
विज्ञापन


कुचेसर रोड चौपला स्थित फाटक संख्या-62 से किठौर और मोदीनगर जाने वाले वाहन चालकों के साथ ही आसपास के ग्रामीणों का आवागमन होता है। ऐसे में ट्रेनों के आवागमन के दौरान रेलवे फाटक बंद होने से जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ पिलखुवा रेलवे रोड पर रेलवे स्टेशन के समीप फाटक संख्या-82 पर रोजाना ही शहरवासियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने भी कई बार रेलवे के अधिकारियों के सामने मुद्दा उठाया था। जिसके बाद अब रेलवे ओवर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया है। पिछले वर्ष निर्माण के लिए सर्वे भी हो चुका है।

इन गांवों के लोगों को मिलेगी राहत-

कुचेसर रोड चौपला फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज बनने से गांव सकरपुर, मुबारिकपुर, पीरनगर, छतनौरा, महमूदपुर, मतनौरा, औरंगाबाद, श्यामपुर जट़्ट, किठौर और मेरठ जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी। वहीं पिलखुवा में आरओबी निर्माण होने से मोहल्ला शिवाजी नगर, मंडी, रेलवे रोड, मालीवाड़ा सहित शहर के कई मोहल्लों के लोगों का आवागमन आसान होगा।




कोट -

कुचेसर रोड चौपला और पिलखुवा रेलवे रोड फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण की योजना बनाई गई है। पिछले वर्ष रेलवे और उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम टीम ने दोनों रेलवे फाटकों का सर्वे कर लिया है। वर्तमान में ओवर ब्रिज बनाने के लिए मानचित्र बनाया जा रहा है और डीपीआर बनाने की तैयारी चल रही है। - वीके त्यागी, कार्य निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed