{"_id":"58d697b24f1c1be1421a2468","slug":"raid-on-mechanical-meat-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"यांत्रिक मीट प्लांट पर छापा, अफसर बोले-सब सही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यांत्रिक मीट प्लांट पर छापा, अफसर बोले-सब सही
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 25 Mar 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
मीट प्लांट पर छापा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस-प्रशासन की टीम ने शनिवार को रामपुर रोड स्थित एक यांत्रिक मीट प्लांट पर छापामार कार्रवाई की। छापे के दौरान ही टीम ने उसे क्लीन चिट दे डाली। साथ ही अधिकारी वहां का भ्रमण कर लौट आए। खानापूर्ति के बीच चली कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
रामपुर रोड पर एक मीट प्लांट है। शनिवार शाम एसडीएम अजय श्रीवास्तव और सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने छापामार कार्रवाई शुरू की। टीम ने प्लांट संचालक हाजी नौशाद से दस्तावेज मांगे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने पूरी प्लांट का भ्रमण किया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। टीम ने फैक्ट्री से पानी के नमूने भी लिए, लेकिन अधिकारियों ने फैक्ट्री के दस्तावेज पूर्ण होने का दावा किया है। इसके बाद टीम वहां से लौट आई।
विज्ञापन
इस दौरान फैक्ट्री के आसपास भी चमड़े के गोदामों पर छापामार कार्रवाई की गई, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। कार्रवाई को लेकर मीट व्यापारियों में अफरातफरी का माहौल रहा।
एसडीएम डा. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृश्यता प्रदूषण संबंधी दस्तावेजपूर्ण हैं। बाकी संबंधित विभाग अपने-अपने यहां दस्तावेज चेक करेंगे। पूरे मामले की रिपोर्ट सोमवार को आ जाएगी।
कार्रवाई के लिए पहुंची टीम फैक्ट्री परिसर में गई तो वह कार्यालय में जाकर बैठ गई। जहां टीम ने फैक्ट्री संचालक सहित अन्य लोगों से काफी देर तक बातचीत की। इस दौरान कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारी तसल्ली से बैठकर बातचीत करते रहे।
रामपुर रोड पर मीट प्लांट में छापा मारने गए अधिकारी नगर पालिका परिषद की एनओसी पर चुप्पी साधे रहे। उनका जवाब था कि इस मामले में नगर पालिका परिषद के अधिकारी जवाब देंगे।
जिला प्रशासन के अधिकारी बेशक इस यांत्रिक मीट प्लांट को क्लीन चिट दे आये हों, लेकिन प्राधिकरण अब जल्द ही इस प्लांट के खिलाफ कार्रवाई करेगा। प्राधिकरण के एक अधिकारी का दावा है कि उक्त प्लांट को कई बार ध्वस्तीकरण का नोटिस दिया गया था,
लेकिन सत्ता के हनक में उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गयी। जबकि उसका मानचित्र शासन में लंबित है। जिला प्रशासन जैसे पुलिस बल, मजिस्ट्रेट मुहैया करा देगा, इस प्लान्ट को सील कर दिया जायेगा। इस संबंध में डीएम को पत्र भेजा गया है।