फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Questions raised over tender for silt removal along the Ganga riverbank; cancellation demanded.

Hapur News: गंगा तट पर सिल्ट सफाई के टेंडर पर उठाए सवाल, निरस्त करने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Questions raised over tender for silt removal along the Ganga riverbank; cancellation demanded.
ब्रजघाट में गंगा किनारे से हटाई जा रही सिल्ट। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी ब्रजघाट में गंगा तट पर सिल्ट सफाई के नाम पर टेंडर जारी करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ब्रजघाट के सभासद अरुण गौड़ ने नगर पालिका पर अनावश्यक रूप से सिल्ट सफाई का टेंडर जारी करने का आरोप लगाते हुए मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने टेंडर को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सभासद अरुण गौड़ ने उल्लेख किया है कि ब्रजघाट में इससे पहले कभी गंगा तट पर सिल्ट सफाई के नाम पर इस तरह का टेंडर जारी नहीं किया गया। इसके बावजूद नगर पालिका की ओर से सिल्ट सफाई के लिए टेंडर जारी किया गया है। उनका आरोप है कि इस कार्य के कारण गंगा तट पर गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही हादसा होने की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन

सभासद ने आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले का हवाला देते हुए कहा कि ब्रजघाट में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में गंगा तट पर गड्ढा होने से मेले के दौरान अव्यवस्थाएं बढ़ सकती हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कराकर टेंडर निरस्त करने और गंगा तट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी का कहना है गंगा तट पर टेंडर निकालने के बाद आवश्यकता अनुसार सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed