फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Purchase of potato at PCF purchasing centers

पीसीएफ के क्रय केंद्रों पर आलू खरीद में हो रही खानापूर्ति

Tue, 02 May 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़ Updated Tue, 02 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Purchase of potato at PCF purchasing centers
पीसीएफ क्रय केंद्र - फोटो : अमर उजाला

 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भले की किसानों के आलू खरीद की घोषणा कर दी हो। लेकिन जिले में आलू खरीद के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। पीसीएफ के दोनों क्रय केंद्रों पर अभी तक सिर्फ 350 क्विंटल आलू की ही खरीद हो सकी है।

उद्यान विभाग की मानक रिपोर्ट को गलत बता, किसानों को गुमराह कर वापस भेजा जा रहा है। मंगलवार को किसानों ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग उठाई है। कैबिनेट की पहली बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के आलू का समर्थन मूल्य तय कर आलू खरीद की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन


इसकी जिम्मेदारी पीसीएफ को सौंपी गई थी। लेकिन पीसीएफ के अधिकारी घोषणा के बाद से ही कागजों में क्रय केंद्र चला रहे हैं। इसके विरोध में भाकियू ने दो दिन तक जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों क्रय केंद्रों पर आलू की खरीद शुरू हो गई थी। लेकिन धरना समाप्त होते ही फिर से दोनों केंद्र कागजों में दौडने लगे हैं। आलम यह है कि अभी तक इन केंद्रों पर सिर्फ 350 क्विंटल आलू की ही खरीदारी हो सकी है। इतना ही नहीं तीन दिन से उक्त केंद्र बंद चल रहे हैं।

मंगलवार को केंद्र तो खुले लेकिन किसानों को गुमराह कर वापस भेज दिया गया। उद्यान विभाग के अफसरों ने किसानों के जिस आलू पर ओके की रिपोर्ट लगाई थी, पीसीएफ के अफसरों ने इसे भी अस्वीकार कर दिया।

कुल मिलाकर खरीद केंद्र के नाम पर सिर्फ कागजी कार्रवाई हो रही है। किसानों को कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। इस अव्यवस्था पर मंगलवार को किसानों ने डीएम से भी शिकायत की।


जिला उद्यान अधिकारी एनके सहानिया का कहना है कि पीसीएफ के अधिकारी आलू खरीद में लापरवाही बरत रहे हैं। उनके मानक के अनुसार जो आलू सही है उसे भी खराब बताया जा रहा है। किसानों के आलू की पूरी खरीद कराई जायेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed