फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   public beat a man

Hapur News: चोर समझकर भीड़ ने फिर पुलिस के सामने संदिग्ध को पीटा

Tue, 05 Aug 2025 11:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 05 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
public beat a man
कुचेसर चौपला। थाना क्षेत्र के गांव उपैड़ा फ्लाईओवर के नीचे भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस के सामने ही एक संदिग्ध को चोर समझकर जमकर पीट दिया। व्यक्ति देखने में मानसिक रोगी प्रतीत हो रहा था। पुलिस बमुश्किल व्यक्ति को भीड़ के चंगुल से बचाते हुए थाने लेकर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव के लोगों को पुराने हाईवे स्थित गांव उपैड़ा फ्लाईओवर के नीचे कुछ लोगों को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ा। लोगों ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इतने में ही चोर होने की अफवाह गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते भारी भीड़एकत्र हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने व्यक्ति को पीटा। पुलिस किसी तरह उसे भीड़ से बचाते हुए उसे लेकर थाने पहुंची। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है, वह मानसिक रोगी नजर आ रहा है। वीडियो की जांच की जा रही है, इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed