{"_id":"664637dbdf11c65e66076cbc","slug":"protest-on-toll-plaza-hapur-news-c-138-1-pkw1001-102934-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: किसानों ने छिजारसी टोल प्लाजा पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: किसानों ने छिजारसी टोल प्लाजा पर किया हंगामा
Thu, 16 May 2024 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 16 May 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। टोल प्रबंधक ने संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया।
भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंचे, और नारेबाजी करने लगे। संगठन के जिलाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि दो दिन पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के भाई मनोज यादव हापुड़ से गाजियाबाद की तरफ कार द्वारा जा रहे था। टोल प्रबंधक को फोन पर गाड़ी का नंबर बताए जाने के बाद भी प्लाजा पर मौजूद कर्मियों द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई। आरोप है कि फोन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी अभद्रता की गई। इस अवसर पर लोकेश नागर, इमराज चौधरी, सुशील कुमार, कालूराम, विनोद कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। छिजारसी टोल प्लाजा के प्रबंधक अजीत चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है, जांचोपरांत दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसानों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है।
सोमवार को कराएंगे टोल फ्री
भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि टोल प्रबंधन द्वारा अगर संबंधित कर्मी के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को टोल प्लाजा पर धरना दिया जाएगा और टोल को भी फ्री कराया जाएगा।