फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   protest of tyagi samaj

Hapur News: त्यागी समाज पर टिप्पणी के विरोध में किया धरना-प्रदर्शन

Thu, 27 Jul 2023 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 27 Jul 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
protest of tyagi samaj
हापुड़। त्यागी समाज पर टिप्पणी के विरोध में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार समाज समिति और अखिल भारतीय गालव त्यागी ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में समाज के लोगों ने जिला मुख्यालय का घेराव कर जोरदार हंगामा और प्रदर्शन किया। समाज के समक्ष सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान त्यागी समाज के लोगों ने कहा कि समाज कभी इतना कमजोर नहीं रहा कि अपनी बहन, बेटियों की सुरक्षा नहीं कर सके। भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह ने मंच से कहा था कि 2017 से पहले त्यागी समाज की बेटियों को उठाकर उनके साथ दुष्कर्म की घटनाएं होती थी और थाने में रिपोर्ट तक दर्ज नहीं होती थी। समाज के लोगों ने कहा कि 2017 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कब त्यागी समाज की बेटियों के साथ इस तरह की घटनाएं हो गई, मंत्री इसका पूरा तर्क दे। इस तरह समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाना ठीक नहीं है। समाज के लाखों लोगों की भावनाएं इससे आहत हुई हैं। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सार्वजनिक तौर पर समाज से माफी मांगे या फिर पार्टी हाईकमान उन्हें पार्टी से निष्कासित करे। उन्होंने कहा कि नोएडा की घटना के बाद से समाज के लोगों में काफी रोष है। क्योंकि नोएडा प्रकरण में भी सरकार द्वारा समाज की अनदेखी की गई थी। जिसका खामियाजा खतौली विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में देखने को मिला था। अब समाज पर यदि इसी तरह टिप्पणी की जाएंगी तो हम चुप नहीं बैठेंगे। जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में त्यागी समाज के लोगों ने पहुंचकर धरना प्रदर्शन और हंगामा किया। इस मामले में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार समाज समिति के जिलाध्यक्ष दुष्यंत त्यागी, ज्ञानेश्वर त्यागी, निखिल त्यागी, ज्ञानेंद्र त्यागी, तुषार त्यागी, राधेलाल त्यागी, गजेंद्र त्यागी, रामकुमार त्यागी, आकाश त्यागी, अंकुर त्यागी, पिंटू त्यागी, बब्बू त्यागी, धर्मवीर त्यागी, मोनू त्यागी, आकाश त्यागी, मुकेश त्यागी, विपिन त्यागी, सचिन त्यागी, ललित शर्मा, अनुज पाठक, प्रतीक त्यागी, सचिन त्यागी, मुकेश त्यागी, हिमांशु त्यागी, राजू त्यागी, कुलदीप त्यागी, अमित त्यागी, मिलन त्यागी, योगेश त्यागी, अनिल त्यागी, वैषल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed