{"_id":"65cba10be29b3b038b00bd94","slug":"protest-of-kori-community-hapur-news-c-135-1-hpr1001-107668-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जाति प्रमाण पत्र जारी न होने पर धरने पर बैठे कोरी समाज के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जाति प्रमाण पत्र जारी न होने पर धरने पर बैठे कोरी समाज के लोग
Tue, 13 Feb 2024 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 13 Feb 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। कोरी समाज के लोग जाति प्रमाण जारी न होने से परेशान है। अधिकारियों से बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। मंगलवार को समाज के लोगों ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस संबंध में पूर्व विधायक कमल मलिक ने डीएम प्रेरणा शर्मा से मिलकर समस्या के समाधान की मांग रखी।
जिला मुख्यालय पर धरना दे रहे कोरी समाज के लोगों ने बताया कि पिछले काफी समय से कोरी समाज के लोगों के जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं। जबकि अन्य जिलों में प्रमाण पत्र बन रहे हैं। इस संबंध में अनेक बार डीएम, एडीएम सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि जाति प्रमाण पत्र जारी न होने के कारण अभ्यर्थी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं और समाज के लोगों को भी सरकारी योजनाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा को भी अवगत कराया गया, लेकिन आश्वासन के बाद भी समाधान नहीं हो सका है। अगर दो दिन के अंदर सुनवाई नहीं होगी तो वह धरना और भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे।
पूर्व विधायक कमल मलिक के साथ समाज के लोग डीएम प्रेरणा शर्मा से मिलने पहुंचे तो उन्होंने निरस्त प्रमाण पत्रों की जांच कराकर जल्द प्रमाण पात्र जारी कराए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर दिनेश कोरी, राकेश कोरी, मूलचंद कोरी, चरन सिंह कोरी, गजेंद्र कोरी, राजवीर कोरी, राकेश कोरी आदि मौजूद रहे।