फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   protest of farmer in bijlighar

Hapur News: गांवों में कटौती पर कुचेसर रोड चौपला बिजलीघर पर हंगामा

Fri, 09 Jun 2023 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 09 Jun 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
protest of farmer in bijlighar
हापुड़। कुचेसर रोड चौपला बिजलीघर से जुड़े गांवों में बिजली संकट के विरोध में शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर को एक घंटे तक बंद रखा। अधिकारियों को धूप में ही बैठाकर जोरदार हंगामा और नारेबाजी की। पर्याप्त सप्लाई दिए जाने के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर को चालू होने दिया।
विज्ञापन

भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि इस बिजलीघर से जुड़े गांवों कनिया कल्याणपुर, शकरपुर, मारकपुर, हिरणपुरा में बिजली का संकट बना हुआ है। आलम यह है कि आठ घंटे भी सप्लाई नहीं मिल रही है, जंगल की लाइन की स्थिति और भी खराब है। गांव में लोगों का घरों में रुकना मुश्किल हो रहा है, खेतों में फसलें सूख रही हैं।
विज्ञापन

कई बार शिकायत के बाद भी सप्लाई को सुचारू नहीं किया गया है। इसके विरोध में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कार्यकर्ता कुचेसर रोड चौपला बिजलीघर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर में घुसकर सभी फीडर बंद करा दिए। आनन फानन में अधिकारी किसानों के बीच पहुंचे और कार्यालय में वार्ता के लिए बुलाया। लेकिन किसानों ने धूप में बैठकर ही समस्या का हल करने की बात कही। इस पर एसडीओ को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आधा घंटे तक उन्हें धूप में ही धरने पर बैठाए रखा। फोन पर अधीक्षण अभियंता और स्थानीय अधिशासी अभियंता ने बिजली की समस्या से तत्काल राहत दिलाने का आश्वासन दिया। जिस पर दोपहर करीब एक बजे बिजलीघर को चालू किया जा सका। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि गांवों में बिजली कर्मचारी चेकिंग के नाम पर किसानों का शोषण कर रहे हैं। जिन किसानों के बिलों में फर्जी बकायेदारी जुड़कर आ रही है, उन्हें भी परेशान किया जा रहा है। एसई ने इस समस्या के निस्तारण का भी आश्वासन दिया।

धरना प्रदर्शन करने वालों में ताराचंद शर्मा, धर्मवीर त्यागी, कुलदीप त्यागी, अमरेंद्र सिंह गुड्डू, राजीव त्यागी, अजय मसंद, लक्की त्यागी, मनेंद्र मसंद, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed