{"_id":"66cf582c84fb1aad3001d6dc","slug":"protest-in-front-of-chairmen-hapur-news-c-135-1-hpr1005-114178-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जलभराव से नहीं मिली निजात, पालिकाध्यक्ष का घेरा आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जलभराव से नहीं मिली निजात, पालिकाध्यक्ष का घेरा आवास
Wed, 28 Aug 2024 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 28 Aug 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ । महीनों से जलभराव और जर्जर सड़क की समस्या झेल रहे लोगों का गुस्सा बुधवार को फुट पड़ा। बैंक कॉलोनी, चमरी रोड निवासी लोगों ने पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी का आवास घेरा। मौके पर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी नहीं मिलीं, लेकिन उनके पति घर पर मौजूद थे। उन्होंने ही लोगों को समझाया और समस्या का निस्तारण पालिकाध्यक्ष से कराने का आश्वासन दिया।
बैंक कॉलोनी, चमरी रोड निवासी गंगावती, सुनीता, निशा, सुलेखा, यशोदा, डिपंल, कपिल कुमार, हिमांशु गौतम आदि ने बताया कि पिछले कई महीने से बिना बरसात ही मोहल्ले की गलियों में जलभराव होता है। यहां तक कि सड़क भी जर्जर है। मुख्य मार्ग उंचा होने के कारण गलियां नीची पड़ गई हैं। जिससे समस्या और बढ़ गई है। नगर पालिका में कई बार शिकायत करने के बाद भी स्थिति नहीं सुधर रही है। इस कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि समस्या व जर्जर खड़ंजे से निजात नहीं दिलाई गई तो वह आंदोलन करेंगे। महिलाओं ने बताया कि जलभराव के कारण गंदा पानी घरों तक में घुस रहा है। घरों से निकलने वाले पानी की कोई निकासी का सड़क पर इंतजाम न होने से परेशानी बढ़ गई है। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष के पति श्रीपाल ने लोगों की समस्या को सुना और पालिका के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
गंदे पानी में कीड़े व मच्छर--
गलियों में जमा गंदे पानी में कीड़े व मच्छर पनप रहे हैं। इस कारण परिवारों पर संक्रामक रोगों का खतरा मंडरा रहा है। इन मोहल्लों में रहने वाले कई लोगों को बुखार भी हो रहा है।
विज्ञापन
कोट -
मामले में पालिकाध्यक्ष से वार्ता हुई है। मौके पर टीम भेज दी गई है। जल्द ही सभी समस्याओं का निस्तारण करा दिया जाएगा। लोगों को आगामी दिनों में परेशान नहीं होना पड़ेगा।
- मनोज कुमार, ईओ एवं डिप्टी कलक्टर

गंदे पानी में कीड़े व मच्छर