{"_id":"660ee07200f0265f6e085d36","slug":"protest-for-arrest-bhanu-pratap-hapur-news-c-135-1-hpr1002-109278-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग
Thu, 04 Apr 2024 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 04 Apr 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। भाकियू संघर्ष के पदाधिकारियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग उठाई।
भाकियू संघर्ष के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक महान संत भी हैं। उन पर जिस तरह की अशोभनीय टिप्पणी की गई है वह स्वीकार करने योग्य नहीं है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस तरह की टिप्पणी से किसानों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि अमर्यादित आचरण के मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया। ज्ञापन सौंपने वालों में सुशील हूण, मंगल गुर्जर, डॉ राजकुमार वर्मा, सुमित कुमार, उमेश त्यागी, रिंकु त्यागी, अक्षय त्यागी, राहुल मौजूद रहे।