फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   protest by farmer

Hapur News: एसडीओ कार्यालय का घेराव कर किया धरना प्रदर्शन

Tue, 07 Jan 2025 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 07 Jan 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
protest by farmer
सिंभावली बिजलीघर पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता।
सिंभावली। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता पर अभ्रदता और किसान का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसडीओ कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। निगम के अधिकारियों के आश्वासन पर देर शाम धरना स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा और युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी के नेतृत्व में दर्जनों किसान और कार्यकर्ता एसडीओ कार्यालय पर पहुंच गए, जिन्होंने हंगामा और नारेबाजी करते हुए कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। दिनेश खेड़ा ने कहा कि निगम के अधिकारी और कर्मचारी किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। जेई के निर्देश पर कर्मचारियों ने केवल पांच हजार रुपये बकाया होने पर ही किसान का बिजली का कनेक्शन काट दिया, जबकि लाखों रुपये के बड़े बकायेदारों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। किसान का कनेक्शन काटने को लेकर की गई वार्ता के दौरान अवर अभियंता ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जोकि सरासर गलत है।
विज्ञापन

सूचना के बाद एसडीओ तेजपाल सिंह अपने साथ जेई रामबली मौर्या को साथ लेकर किसानों के बीच पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से बात करने के बाद भविष्य में दोबारा इस तरह की गलती न होने का आश्वासन दिया। जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए और धरना स्थगित कर दिया गया। इस दौरान खुशनूद जूनियर, कुलदीप राठी, मतलूब, नौशाद, शाहरुख प्रधान, आजाद, मुनव्वर, राजा चौधरी, हरीश त्यागी, अवधेशपाल त्यागी, यतेंद्र, फैजान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed