फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Property worth 1.25 crores of a fraudster who swindled crores of rupees has been confiscated

Hapur: हजारों लोगों को फंसाकर 500 करोड़ से अधिक की ठगी की, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संपत्ति कुर्क की

Mon, 12 Jan 2026 08:40 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 12 Jan 2026 08:40 PM IST
सार

नोएडा कमिश्नरेट के आदेश पर चांदनेर में कार्रवाई की गई। टीम ने मकान-बाग-बेशकीमती जमीन अटैच की है। ठग पर छह साल पहले हजारों लोगों को फंसाकर 500 करोड़ से अधिक की ठगी का आरोप है।

विज्ञापन
Property worth 1.25 crores of a fraudster who swindled crores of rupees has been confiscated
कुर्की की कार्रवाई करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोगों को कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की रकम हड़पने वाले आरोपी के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चांदनेर में सोमवार को आरोपी सुदेश उर्फ टिल्लू की करीब सवा करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कर लिया गया। यह कार्रवाई नोएडा कमिश्नरेट के आदेश पर बहादुरगढ़ पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

विज्ञापन

नायब तहसीलदार वेदप्रकाश सोनी ने बताया कि आरोपी सुदेश उर्फ टिल्लू पर आरोप है कि उसने करीब छह साल पहले अपने गैंग के साथ मिलकर लोगों को अच्छे मुनाफे और साल भर में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। इस जाल में फंसाकर आरोपी और उसके साथियों ने 500 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की। इस ठगी से क्षेत्र के हजारों लोग प्रभावित हुए थे, जिनकी मेहनत की कमाई कुछ ही समय में हड़प ली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपी की संपत्ति को चिन्हित कर कुर्क किया गया। कुर्क की गई संपत्ति में चांदनेर गांव स्थित उसका मकान, बाग और खाली पड़ी कीमती भूमि शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि यह संपत्ति ठगी की रकम से अर्जित की गई थी, इसलिए इसे विधिक प्रक्रिया के तहत अटैच किया गया है। प्रशासन का कहना है कि ठगी के इस बड़े मामले में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अन्य आरोपियों की संपत्तियों की भी जांच की जा रही है, ताकि पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed