फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Principals of rigging.

फीस में की हेराफेरी तो नपेंगे प्रिंसिपल

Thu, 20 Apr 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 20 Apr 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
Principals of rigging.
फीस - फोटो : अमर उजाला

इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने शुल्क वसूली में हेराफेरी की तो नप जाएंगे। प्रवेश से लेकर परीक्षा शुल्क के नाम पर लिए जा रहे रुपये की रसीद देनी होगी। ऐसा न करने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य पर कार्रवाई तय है।

विज्ञापन


इस तरह का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक बीके शर्मा ने बताया कि कुछ इंटर कालेजों में छात्र/छात्राओं से जबरन वसूली की शिकायत मिल रही है। अब ऐसा करने पर प्रधानाचार्य जिम्मेदार माने जाएंगे।
विज्ञापन


डीआइओएस ने आदेश में कहा है कि विद्यालय में ली जाने वाली शुल्क की रसीद अभिभावक व छात्र को देना अनिवार्य है। फीस शुल्क का पूरा विवरण विद्यालय के गेट एवं सूचना पट पर चस्पा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर छात्र शिकायत करने के लिए स्वतंत्र हैं। शिकायत पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि प्रवेश दिलाने से पहले विद्यालय की मान्यता की जांच अवश्य करें। इस मामले में उन्होंने प्रधानाचार्यों को भी निर्देशित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed