फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Principal negligence.

प्रधानाचार्या की लापरवाही से 38 छात्रों का भविष्य खराब होने का मामला

Wed, 15 Mar 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 15 Mar 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Principal negligence.
प्रधानाचार्या की लापरवाही - फोटो : अमर उजाला

समाना स्थित बीआर इंटर कॉलेज के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 38 छात्रों के प्रवेश पत्र नहीं मिलने के विरोध में भाकियू ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने प्रधानाचार्या व शिक्षा विभाग के अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


डीएम के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए, हालांकि उन्होंने छात्रों के पेपर नहीं दिलाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। भाकियू जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री ने बताया कि समाना के बीआर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या की घोर लापरवाही से 38 छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।
विज्ञापन


हाईस्कूल 32 और इंटरमीडिएट के छह छात्र हैं। यूपी बोर्ड परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं, लेकिन इन्हें अभी तक प्रवेश पत्र नहीं मिल सके हैं। उन्होंने बताया कि छात्र काफी दिनों से प्रधानाचार्या से एडमिट कार्ड दिलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें बार बार भगा दिया जाता रहा। दो दिन से प्रधानाचार्या छात्रों के अभिभावकों का फोन तक नहीं उठा रहीं थी। इसके विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रवेश पत्र से वंचित छात्रों के साथ जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया।

इस दौरान डीआईओएस बीके शर्मा भी मौके पर पहुंचे और प्रधानाचार्या के खिलाफ एफआईआर और निलंबन की बात कही। इस पर भी कार्यकर्ता शांत नहीं हुए, कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्हें बच्चों के प्रवेश पत्र चाहिए, ताकि वह परीक्षा दे सकें।

करीब दो घंटे तक कार्यकर्ता डीएम कार्यालय के बाहर डेरा डाले रहे। बाद में डीएम के इस आश्वासन पर कि वह इस मामले को लेकर प्रमुख सचिव से बात करेंगे, कार्यकर्ता शांत हुए। हालांकि, उन्होंने छात्रों को परीक्षा न दिलाने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, जतिन चौधरी, भवेंद्र सिसोदिया, मुनेश पाल सिंह, नितिन बाना, टेनपाल, कमल सिंह समेत छात्रा पूनम, श्वेता, शोभा, राखी, डिंपल, लक्ष्मी मौजूद रहे।

प्रधानाचार्या अंजु ने बताया कि वेबसाइड खुल नहीं पा रही थी, इसके चलते छात्रों के फार्म अपलोड नहीं हो सके थे। इस संबंध में उन्होंने डीआईओएस समेत प्रमुख सचिव को भी अवगत कराया था। कोर्ट में भी इस संबंध में अपील की गई है।  

स्टूडेंटस को परीक्षा से वंचित रखे जाने का मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने दो एसडीएम की अगुवाई में टीम को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। टीम ने जांच पड़ताल कर डीआईओएस को प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


जिला विद्यालय निरीक्षक बीके शर्मा ने बताया कि कार्यवाहक प्रिंसिपल अंजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। फिलहाल कॉलेज के प्रवक्ता नरेंद्र नाथ वर्मा को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। प्रिंसिपल को निलंबित करने के लिए प्रबंध समिति को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed