{"_id":"56e983d14f1c1b456e8b458c","slug":"prime-minister-security-insurance-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर से उठाएं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर से उठाएं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 16 Mar 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
डाकघरों से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाकघर के बचत खाता धारकों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें डाकघरों से भी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिल सकेगा। ग्राहक अपने बचत खाते से इस योजना को लिंक करा दो लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा पा सकते हैं।
विज्ञापन
भारत सरकार डाकघरों के ग्राहकों को बैंकों की तर्ज पर सुविधा देने का प्रयास कर रही है। यही कारण है कि डाकघरों में बैंकों की तरह सीबीएस सेवा शुरू की जा चुकी है। इतना ही नहीं बैंक से संचालित अनेक योजनाओं को भी डाकघरों में लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
पोस्ट मास्टर सुबहान अली ने बताया कि डाकघर के बचत खाताधारक अपने खाते से प्रति वर्ष 330 रुपये कटाकर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत ग्राहक को 2 लाख रुपये तक का बीमा मिल सकेगा।
विज्ञापन
वहीं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा योजना का लाभ भी ग्राहक डाकघर से उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को योजना की जानकारी में परेशानी न हो इस उद्देश्य से प्रधान डाकघर में जल्द ही अतिरिक्त काउंटर बना दिया जाएगा। खाता धारकों को योजना की जानकारी दी जा रही है।