{"_id":"69ee4040007fa924f00a921b","slug":"prepaid-meter-electricity-will-be-cut-after-three-alerts-hapur-news-c-135-1-hpr1002-140516-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तीन बार अलर्ट के बाद कटेगी प्रीपेड मीटर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तीन बार अलर्ट के बाद कटेगी प्रीपेड मीटर की बिजली
विज्ञापन
हापुड़। प्रीपेड मीटरों से बिजली की सप्लाई अब तीन बार अलर्ट संदेश के बाद कटेगी। उपभोक्ताओं के बढ़ते विरोध पर विस्तृत गाइडलाइन बिजलीघरों को जारी की गई है। साथ ही साइबर फ्रॉड से बचने के लिए भी उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है।
जिले में 25 हजार से ज्यादा मीटर प्रीपेड किए जा चुके हैं। इन उपभोक्ताओं को बिजली तब मिल रही है जब वह मीटर रिचार्ज कर रहे हैं। हापुड़ में आए दिन उपभोक्ता सड़क, कार्यालयों में आकर इन मीटरों का जबरदस्त विरोध कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप रहता है कि बिना सूचित किए ही बिजली काट दी जाती है।
ऐसे में निगम की ओर से जारी अधिसूचना में अब तीन अलर्ट के बाद ही बिजली काटने की बात सामने आयी है। इसमें पहला अलर्ट मोबाइल पर तब आएगा जब पिछले रिचार्ज का महज 30 प्रतिशत पैसा ही बचा होगा। दूसरा अलर्ट तब आएगा जब पिछले रिचार्ज का पैसा दस प्रतिशत बचा होगा और तीसरा अलर्ट बैलेंस खत्म होने पर आएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा ऑनलाइन प्लेटफार्म पर साइबर ठगी न हो, इसके लिए उपभोक्ता सिर्फ यूपीपीसीएलटी और यूपीपीसीएलए के हेडर से आने वाले एसएमएस ही सही मानें। रिचार्ज करने के लिए निर्धारित एप का ही प्रयोग करें।
उपभोक्ताओं को मिलेगा अलर्ट
प्रीपेड मीटर से बिजली लेने पर उपभोक्ताओं को तीन बार अलर्ट भेजा जाएगा। इसके बाद ही बिजली कटेगी, उपभोक्ताओं को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए निर्धारित एसएमएस हेडर का ध्यान रखना होगा। - सचिन द्विवेदी, अधिशासी अभियंता