फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   pregnant lady abortion

Hapur News: दहेज प्रताड़ना में गर्भस्थ शिशु की मौत होने का आरोप

Sun, 23 Nov 2025 09:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 23 Nov 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
pregnant lady abortion
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर लुहारान निवासी महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और पिटाई करने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पिटाई के कारण उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। महिला का एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह वर्ष 2022 में गौतमबुद्धनगर निवासी युवक से हुआ था। पति उसे दिल्ली में किराये के कमरे में लेकर रहता था। आरोप है कि यहां उसे 12 लाख रुपये और कार की मांग के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोग उसकी पिटाई करने लगे। डिप्रेशन में देखकर उसे नींद की गोलियां दी जाती थीं।
विज्ञापन

आरोप है कि अर्ध बेहोशी में नाजायज हरकत का विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा गया। इससे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां ससुराल वाले छोड़कर चले गए। पीड़िता ने मायके फोन कर मदद मांगी। पिता और भाई ने पहुंचकर उसका ऑपरेशन कराया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता के साथ जांच करते हुए ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed