फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   practical exam of up board

यूपी बोर्ड : जिले के 70 केंद्रों पर आज से शुरू होंगी प्रयोगात्मक परीक्षा

Fri, 31 Jan 2025 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 31 Jan 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
practical exam of up board
हापुड़। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़े जिले के 70 स्कूलों में एक फरवरी से बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होंगी। बाह्य परीक्षक परीक्षा लेंगे, मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जा चुके हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान वीडियो ग्राफी भी होगी, सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरों से लैस किए गए हैं।
विज्ञापन


दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी। शिक्षा विभाग की ओर से पहले प्रयोगात्मक परीक्षा का कार्यक्रम 23 जनवरी से घोषित किया गया था। लेकिन किसी कारणों से पहला चरण स्थगित किया गया। हापुड़ को पहले ही चरण में शामिल किया गया है, लेकिन अब इस चरण की परीक्षा एक फरवरी से आठ फरवरी तक होंगी।
विज्ञापन


दरअसल, बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए प्रयोगात्मक परीक्षाएं बेहद महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि संबंधित विषय के 30 फीसदी अंक इसी परीक्षा से मिलते हैं। जिसमें छात्रों को प्रोजेक्ट और प्रयोगशाला में अपना हुनर दिखाना होता है। बाह्य परीक्षकों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। जिले के 70 स्कूलों में इस वर्ष प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्त केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। कंट्रोल रूम से भी इन केंद्रों पर नजर रखी जा सकेगी। परीक्षाओं को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए 14 मजिस्ट्रेट भी नियुक्त रहेंगे जो परीक्षाओं के दौरान संबंधित स्कूलों में निरीक्षण भी करेंगे। बाह्य परीक्षकों के आधार कार्ड की जांच के बाद ही उन्हें केंद्रों पर भेजा जाएगा। केंद्र व्यवस्थापकों को जिम्मेदारी दी गई है।

उधर, विद्यार्थियों का तनाव कम करने और उनकी काउंसिलिंग के लिए हेल्प डेस्क गठित कर दी गई है। विद्यार्थियों की जिज्ञासा को मनो चिकित्सक और विषय विशेषज्ञ दूर कर रहे हैं।


---

-यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र

कुल केंद्र-------------40

10वीं के पंजीकृत छात्र----14,662

12वीं के पंजीकृत छात्र----13,862

---

-शांतिपूर्वक संपन्न कराई जाएंगी परीक्षा-

जिले के 70 केंद्रों पर शनिवार से प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होंगी। किसी भी छात्र की परीक्षा न छूटे, इसके लिए प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया गया है। परीक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।--डॉ. विनीता, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed