{"_id":"59511c4b4f1c1bff058b4cf0","slug":"powerhouse-arranged-dislocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी में हांफ रहे बिजलीघर, व्यवस्था हुई बेपटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी में हांफ रहे बिजलीघर, व्यवस्था हुई बेपटरी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 26 Jun 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : demo pic
भीषण गर्मी में जिले की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। फाल्ट और ओवरलोडिंग से बिजलीघर ट्रिप कर रहे हैं। ईद के मद्देनजर भी शहर-देहात अंचल की आपूर्ति बाधित रही। आलम यह रहा कि रविवार रात में पटना मुरादपुर, प्रीत विहार, बाबूगढ़ बिजलीघर से जुड़े मोहल्लों व गांवों में कटौती के चलते लोगों को छतों पर रात बितानी पड़ी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दावे भीषण गर्मी में हवा हवाई होने लगे हैं। ईद पर बिजली निगम के अफसरों ने भले ही भरपूर आपूर्ति देने का दावा किया था। लेकिन रविवार रात में ही यह दावा फुस्स हो गया। आलम यह है कि बिजलीघर ओवर लोडिंग के कारण हांफ रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार को दिन में भी जबरदस्त कटौती जारी रही। देहात अंचल में तो महज दो घंटे भी आपूर्ति नही दी जा रही है। प्रीत विहार बिजलीघर अंडर ग्राउंड केबिल में फाल्ट से रात में चार घंटे तक ठप रहा।
विज्ञापन
इससे जुड़े सबली, अच्छैजा, पूठा, रघुनाथपुर व दिल्ली रोड के दर्जनों मोहल्लों में हजारों लोगों को रातभर परेशान होना पड़ा। वहीं, उपैड़ा बिजलीघर से जुड़े एक दर्जन गांवों में रातभर आपूर्ति बाधित रही। पटना मुरादपुर बिजलीघर से जुड़े इलाके का भी यही हाल रहा।
अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि जितनी आपूर्ति मिल रही है। शहर-देहात को दी जा रही है। कर्मियों को फाल्ट आदि की समस्या तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।