{"_id":"6a2c4391b9a08eebd6058b5b","slug":"power-lines-for-delhi-road-and-preet-vihar-substations-will-be-separated-the-problem-will-be-resolved-hapur-news-c-135-1-hpr1002-142996-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दिल्ली रोड और प्रीत विहार बिजलीघर की अलग अलग होंगी लाइनें, दूर होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दिल्ली रोड और प्रीत विहार बिजलीघर की अलग अलग होंगी लाइनें, दूर होगी परेशानी
विज्ञापन
हापुड़। आनंद विहार स्थित 220 केवी बिजलीघर से एक ही लाइन के जरिए चलाए जा रहे दिल्ली रोड और प्रीत विहार बिजलीघर अब अलग-अलग लाइनों से जोड़े जाएंगे। शनिवार को तीन घंटे तक इस कार्य के लिए तीन बिजलीघर बंद भी रखे जाएंगे।
अमर उजाला में शुक्रवार के अंक में एक ही लाइन से दो बिजलीघर जोड़कर चलाए जाने की खबर प्रकाशित की गई थी। इस लाइन पर अधिक लोड के चलते आए दिन फाल्ट हो रहे हैं। अधिकारियों ने इस समस्या का संज्ञान लिया है। शनिवार को सुबह साढ़े पांच से साढ़े आठ बजे तक लाइन पर कार्य होगा।
इस कारण दिल्ली रोड के फीडर नंबर चार, छह आठ और 11, प्रीत विहार और आनंद विहार द्वितीय की आपूर्ति बाधित रहेगी। करीब 13 हजार घरों को तीन घंटे तक आपूर्ति नहीं मिलेगी हालांकि बिजलीघरों की लाइन बदल जाने से भविष्य में निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि दिल्ली रोड बिजलीघर पर अधिक लोड है। ऐसे में प्रीत विहार भी इसी लाइन से जुड़ा होने के कारण फाल्ट अधिक होते हैं, शनिवार को प्रीत विहार को उक्त लाइन से हटाकर दूसरे पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद निर्बाध सप्लाई मिल सकेगी।