{"_id":"68d03ad6cf8413fc370e2881","slug":"power-cut-in-hapur-hapur-news-c-135-1-hpr1002-130504-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दस मोहल्लों में पांच घंटे तक बाधित रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दस मोहल्लों में पांच घंटे तक बाधित रही बिजली
Sun, 21 Sep 2025 11:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में लाइनों को बदलने और मरम्मत कार्य के कारण रविवार को दस से अधिक मोहल्लों में पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। लोगों को जरूरी कार्य निपटाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पटना मुरादपुर बिजलीघर से जुड़े इलाकों में दो दिन और समस्या रहेगी।
पटना मुरादपुर के स्वर्ग आश्रम रोड बिजलीघर से निर्गत लाइन के फीडर नंबर दो पर आरडीएसएस योजना के अंतर्गत जर्जर लाइन और खंभों को बदलने का कार्य हुआ। इसके कारण मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी की आपूर्ति सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बाधित रही। 22 और 23 सितंबर को भी इस फीडर पर कार्य होगा। इसके कारण छह घंटे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं, दिल्ली रोड बिजलीघर के अंतर्गत बुलंदशहर रोड पर लाइन शिफ्टिंग के कारण फीडर नंबर छह की आपूर्ति सुबह पांच से दस बजे तक बाधित रही। इसके कारण मोहल्ला मजीदपुरा, आवास विकास, भंडा पट्टी, गद्दा पाड़ा, पुराना बाजार, इंद्रगढ़ी, तगासराय, फूलगढ़ी, मोती कॉलोनी, निवाजीपुरा, महताब गढ़ी को आपूर्ति नहीं मिली। अधिशासी अभियंता अशीष कौशल ने बताया कि जर्जर लाइन और खंभों की बदली के चलते सप्लाई बाधित रही थी। भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर सप्लाई मिलेगी।