{"_id":"572b5e224f1c1b61145cdbcc","slug":"power-blackout-people-are-suffering","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में डूबे रहे दर्जनों मोहल्ले, लोग रहे बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे में डूबे रहे दर्जनों मोहल्ले, लोग रहे बेहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 05 May 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीत विहार बिजलीघर में बृहस्पतिवार तड़के केबल बाक्स में फाल्ट होने से सात घंटे बिजली गुल रही। वहीं, बुधवार की रात आंधी आने से इसी बिजलीघर के दिल्ली रोड फीडर की लाइन में ब्रेक डाउन से दिल्ली रोड के चमरी समेत आधा दर्जन मोहल्ले अंधेरे में डूबे रहे।
विज्ञापन
इससे बिजली के साथ ही पानी की समस्या भी गहरा गई। ऐसे में इस भीषण गर्मी में लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे फाल्ट ठीक होने पर लोगों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
प्रीत विहार बिजलीघर को आपूर्ति मोदीनगर रोड स्थित 132 केवी बिजलीघर से दी जाती है। बृहस्पतिवार को तड़के तकरीबन 4:25 बजे केबल बाक्स में फाल्ट होने से बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
इससे रामगढ़ी, शिवगढ़ी, प्रीत विहार, दिल्ली रोड, लक्ष्मण गढ़ी, चमरी, गांव अच्छैजा और इंमटौरी में अंधेरा छाया रहा। विभाग के कर्मचारियों ने लाइन की पेट्रोलिंग की, दो घंटे की मशक्कत के बाद फाल्ट मिलने पर दुरुस्त किया गया।
इस बीच सात घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। उधर, बुधवार की रात लगभह 11 बजे आंधी आने से प्रीत विहार बिजलीघर के दिल्ली रोड फीडर की लाइन में ब्रेक डाउन लेना पड़ा। इससे दिल्ली रोड के चमरी समेत आधा दर्जन मोहल्लों की आपूर्ति गुल हो गई।
इसके बाद गुरुवार को दिन में 11 बजे आपूर्ति बहाल हुई। उधर, बाबूगढ़ स्थित 132केवी क्षमता के बिजलीघर पर मरम्मत कार्य के चलते बाबूगढ़, लालपुर, और उबारपुर बिजलीघर की बिजली आपूर्ति सुबह 6-10 बजे तक बाधित रही।
वहीं, इस संबंध में अधिशासी अभियंता चंदन प्रकाश का कहना है कि केबिल बाक्स में फाल्ट के कारण समस्या आई थी, उसे दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
मोहल्ला चमरी निवासी माला सिंगारी देवी का कहना है कि रातभर बिजली नहीं आने से उन्हें भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह पानी की भी किल्लत रही। आए दिन फाल्ट होने से लोगों का बुरा हाल है। निगम अफसर लोगों की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
मोहल्ला लक्ष्मण गढ़ी निवासी अंगूरी देवी का कहना है कि रातभर बिजली गुल रहने से मच्छरों ने सोने नहीं दिया। सुबह पानी न मिलने से रोजमर्रा का कार्य नहीं हो पाए।
मोहल्ला रामगढ़ी निवासी महेंद्र कुमार का कहना है कि सुबह उठकर ड्यूटी पर जाना था, लेकिन बिजली गुल होने से पानी किल्लत से परेशानी हुई। मजबूरी में उन्हें इधर-उधर से पानी मंगवाकर काम चलाना पड़ा।