{"_id":"56ed8aa04f1c1b7e628b4e7f","slug":"poster-contest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर प्रतियोगिता में गगन अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर प्रतियोगिता में गगन अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 19 Mar 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने बेटी बचाने का दिया संदेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ स्थित श्रीमती विमला देवी डिग्री कॉलेज में शनिवार को पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें स्टूडेंट्स ने सामाजिक समस्याओं को पोस्टर के माध्यम से उठाया। विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कॉलेज के सचिन आकाश चौधरी ने बताया कि समाज में अनेक बुराइयां फैल रही हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य इन कुरीतियां के प्रति लोगों को जागरूक करना है। स्टूडेंट्स ने पोस्टर पर बेटी बचाओ, कन्या भ्रूण हत्या रोको, दहेज बंद करो का संदेश दिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय वर्ष के गगन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गगन ने अपनी कला के माध्यम से रेप की घटनाओं को दर्शाया था। दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली सोनी वशिष्ठ ने देश में खाने की समस्या व साक्षी प्रधान ने भ्रूण हत्या को पोस्टर पर दर्शाया। निमिषा, प्रीति कुमारी, भारती गौतम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
छात्र तन्मय गुप्ता ने क्लीन इंडिया पर अपनी कला से सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता की इंचार्ज आरती वर्मा रहीं। गगन चौधरी, आलिमा, डॉ. सत्यप्रकाश, सुभाश्री गुप्ता, नेहा शर्मा, रिंकी, ललित, मीनू चौहान, लक्ष्मी गोयल, मोनू, ऋषभ का सहयोग रहा।