{"_id":"58fce86b4f1c1b974f8b45e2","slug":"post-office-accounts-should-also-be-your-aadhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर के खातों को भी चाहिए आपका ‘आधार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर के खातों को भी चाहिए आपका ‘आधार’
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
aadhar card
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के निर्देश के बाद जहां बैंकों में बड़े स्तर पर आधार फीडिंग का कार्य चल रहा है। वहीं, अब डाकघर में भी खाताधारकों का आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर अपडेट किए जा रहे हैं। आधार लिंक नहीं कराने पर डाक ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
एक अप्रैल से बैंकों में ग्राहकों का आधार कार्ड खाते से लिंक किया जा रहा है। बैंकों को निर्देश मिला है कि 30 अप्रैल तक ग्राहकों का आधार कार्ड उनके खाते से लिंक हो जाना चाहिए। इसके लिए बैंक कैंप लगाकर, जागरूकता अभियान और अन्य प्रचार माध्यमों से लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
ताकि वह 30 अप्रैल तक अपना आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक करवा लें। यही प्रक्रिया अब डाकघरों में भी शुरू की गई है। डाकघर अपने खाताधारकों से आधार कार्ड और मोबाइल नंबर अपडेट करवा रहा है। यदि जल्द डाकघर में आधार कार्ड लिंक नहीं कराया तो डाक ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
पोस्ट मास्टर एसएन गुप्ता का कहना है कि खाताधारकों को सूचित किया जा रहा है कि वह अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर जल्द अपडेट करवा लें, ताकि भविष्य में उनके खाते के संचालन में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।