फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Post Kovid: Headache, joint pain is snatching away the comfort, fatigue is making it difficult to walk

पोस्ट कोविड : सिर, जोड़ों का दर्द छीन रहा सुकून, थकान से चलना हो रहा मुश्किल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Post Kovid: Headache, joint pain is snatching away the comfort, fatigue is making it difficult to walk
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना वायरस खत्म होने के बाद भी दर्द दे रहा है। पोस्ट कोविड सिंड्रोम के चलते कई मरीजों में कमजोरी, थकान, सिरदर्द, जोड़ दर्द, नसों में सूजन, मांसपेशियों में दर्द की समस्या सामने आई है। लंबे इलाज के बाद मरीजों को इससे राहत मिल पा रही है। ऐसे में संक्रमण को मात देने के बाद सेहत के साथ लापरवाही करना घातक हो सकता है।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रदीप मित्तल ने बताया कि कई मरीजों में कोरोना संक्रमण होने के बाद एक महीने तक शरीर में अत्यंत कमजोरी, जोड़ों में दर्द, थकावट जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं। कुछ मरीजों में सुनने की क्षमता कम होने की शिकायत लेकर आ रहे हैं। जबकि, कुछ को फेफड़े तो कइयों को किडनी संबंधित समस्या हो रही है। साथ ही नसों और मांसपेशियों में सूजन का शिकार भी हो रहे हैं। कोरोना के कारण ह्रदय संबंधी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश खत्री ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों में डिप्रेशन, तनाव, कमजोरी और शरीर में रक्त संचार में आने वाली रुकावट के कारण ह्रदय संबंधी शिकायत तेजी से बढ़ रही है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को इलाज के दौरान हाई डोज स्टेरॉयड्स और एंटीबायोटिक देने के कारण उनका दुष्प्रभाव किडनी को डैमेज करता है, जिसे ठीक होने में काफी समय लग सकता है। कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों में रिकवरी के बाद भी फेफड़े से संबंधित परेशानियां हो रही हैं। फेफड़े का एक हिस्सा कमजोर होने के साथ धब्बे भी दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मरीजों में संक्रमण के दौरान शरीर पर दुष्प्रभाव के कारण ठीक होने के बाद भी कमजोरी, थकावट, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द की समस्या, नसों के सूजन, मांसपेशियों में दर्द रह जाता है। व्यक्ति की भूख भी कम हो जाती है। वजन कम होना भी बीमारी का सामान्य साइड इफेक्ट है।

उन्होंने बताया कि कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों में जोड़ दर्द, सिर दर्द, थकान, कमजोर समेत तमाम दिक्कतें सामने आ रही हैं। डायबिटीज वाले मरीजों के लिए उपयुक्त आहार, व्यायाम और दवाओं के साथ एचबीए-1सी 6.5 से कम होना चाहिए। संतुलित पौष्टिक आहार, अच्छा हाईड्रेसन और नियमित शारीरिक व्यायाम भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed