फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   pollution decrease

Hapur News: हवा की रफ्तार बढ़ने से घटा वायु प्रदूषण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
pollution decrease
हापुड़। हवा की रफ्तार बढ़ने के बाद जिले में वायु प्रदूषण कम हुआ है। पिछले एक सप्ताह में करीब 106 अंक घटकर शनिवार को औसत एक्यूआई 310 दर्ज हुआ। हालांकि, यह अभी भी दिल्ली और गाजियाबाद से ज्यादा बना हुआ है। हालांकि, शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को प्रदूषण का स्तर 45 अंक बढ़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले की हवा बहुत खराब से खराब श्रेणी में पहुंच गई थी। शुक्रवार को औसत एक्यूआई 265 दर्ज हुआ था। ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि शनिवार को भी एक्यूआई का स्तर कम होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शनिवार को एक्यूआई फिर से बढ़ा है। इसके पीछे अधिकारियों की ही लापरवाही है, जो प्रदूषण को बढ़ने से रोकने के नियमों का पालन नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भी कई इलाकों में सड़कों पर कूड़ा जलता मिला। वहीं, पालिका ने भी दो दिन सड़कों पर पानी का छिड़काव कराकर फिर से बंद करा दिया है। इस कारण सड़कों से धूल उड़ रही है। इससे लोगों को सड़क पर चलते समय आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गाजियाबाद और दिल्ली से ज्यादा हापुड़ में प्रदूषण --
जिले का नाम औसत एक्यूआई
बुलंदशहर 263
गाजियाबाद 299
ग्रेटर नोएडा 288
नोएडा 310
दिल्ली 305
----
पिछले एक सप्ताह में प्रदूषण का स्तर
तारीख औसत एक्यूआई
23 नवंबर 420
24 नवंबर 416
25 नवंबर 389
26 नवंबर 366
27 नवंबर 344
28 नवंबर 265
नोट - सीपीसीबी के अनुसार।
कोट -
विभागों की सख्ती और हवा की गति बढ़ने के कारण प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। आने वाले दिनों में प्रदूषण तेजी से कम होगा। इससे लोगों की परेशानी और कम होगी।
- विपुल कुमार, सहायक अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed