{"_id":"665df1263ab8209de906802a","slug":"poll-fell-down-hapur-news-c-135-1-hpr1001-111235-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गणेशपुरा में खंभे गिरे, लज्जापुरी में ट्रांसफार्मर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गणेशपुरा में खंभे गिरे, लज्जापुरी में ट्रांसफार्मर में लगी आग
Mon, 03 Jun 2024 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 03 Jun 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बिजली का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार शाम को शहर के दो मोहल्लों में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। मेरठ रोड स्थित मोहल्ला गणेशपुरा में बिजली के जर्जर खंभे भरभराकर गिर गए, जबकि लज्जापुरी में ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जिससे दोनों मोहल्लों और आसपास की बिजली गुल हो गई।
भयंकर गर्मी के साथ ऊर्जा निगम की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। मोहल्ला गणेशपुरा में एलटी लाइन के तीन खंभे जर्जर हालत में थे। शाम के समय एक खंभा भरभराकर गिर गया, जिसके साथ दो और खंभे गिर गए और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि बार-बार शिकायतों के बावजूद ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
वहीं मोहल्ला लज्जापुरी में लगे 630 केवीए के ट्रांसफार्मर में अधिक लोड होने के कारण अचानक आग लग गई। आग की ऊंची ऊंची लपटें उठने लगी। जैसे-तैसे लोगों ने आग पर काबू पाया। दोनों मोहल्लों और आसपास के इलाके में बिजली सप्लाई बंद होने से लोगों में रोष दिखाई दिया। अधीक्षण अभियंता अवनीश कुमार का कहना है कि गर्मी में लोड बढऩे के कारण लज्जापुरी में आग लगी थी। गणेशपुरा के जर्जर खंभोंं को बदलवाया जा रहा है। रात में ही सप्लाई सुचारु करा दी जाएगी।