फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Police stopped heavy vehicles at Chhijarsi toll plaza, there was a jam

Hapur News: छिजारसी टोल प्लाजा पर पुुलिस ने भारी वाहनों को रोका, लगा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police stopped heavy vehicles at Chhijarsi toll plaza, there was a jam
छिजारसी टोल पर भारी वाहनों को रोकते पुलिसकर्मी।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को पुलिस ने छिजारसी टोल प्लाजा से पहले यू टर्न पर रोक दिया है। चालकों ने वाहनों को हाईवे एवं सर्विस रोड किनारे खड़े कर दिए हैं, जिसके कारण सारे दिन हाईवे पर जाम के हालात बन रहा है। कांवड़ मेला एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कारण वाहनों को रोका गया है।

सावन में लाखों श्रद्धालु गोमुख, हरिद्वार, गंगोत्री, ब्रजघाट से पवित्र गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। जिसमें से बड़ी संख्या में शिवभक्तों का हाईवे पर आवागमन होता है। सुरक्षा के मद्देनजर एवं किसी भी कांवड़ियों को हाईवे पर कोई दिक्कत नहीं हो इसके दृष्टिगत गाजियाबाद की ओर से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले मालवाहक वाहनों को टोल प्लाजा से पहले यू टर्न पर रोक वापस भेजा जा रहा है। जिससे वह ईस्टन पेरीफेरल के रास्ते आगे निकल जाए।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि भारी वाहनों को टोल प्लाजा से वापस भेज उन्हे धौलाना, गुलावठी, बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बहजोई होते हुए मुरादाबाद निकाला जा रहा है। वाहनों को घुमने में देरी होने के कारण हाईवे पर जाम के हालत बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed