फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police line bharti

Hapur News: पुलिस लाइन में आरक्षी भर्ती प्रक्रिया शुरू

Thu, 26 Dec 2024 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 26 Dec 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
police line bharti
हापुड़। आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। पहले दिन 50 महिला अभ्यर्थियों ने परीक्षण प्रक्रिया में भाग लिया। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह प्रक्रिया अगले 24 दिन तक चलेगी।
विज्ञापन


21 नवंबर को उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था। प्राप्तांक की श्रेष्ठता के आधार पर 26 दिसंबर से आरक्षी नागरिक पुलिस के अभ्यर्थियों को पुलिस लाइन में डीवीपीएसटी परीक्षण के लिए बुलाया गया। पहले दिन महिला अभ्यर्थियों को पुलिस लाइन में बुलाया गया था। परीक्षा के लिए जिला स्तरीय बोर्ड का गठन किया गया था। जिसमें पुलिस, शिक्षा, चिकित्सा विभाग के अधिकारी शामिल रहे। अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक कराई गई। इसके साथ ही पूरी प्रक्रिया को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराया गया।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों की लंबाई और वजन मापा गया। कुल 50 अभ्यर्थियों की जांच करते हुए उनके अभिलेखों की भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed