{"_id":"667452377f265f9992003788","slug":"police-fir-lodged-on-dead-person-hapur-news-c-306-1-gha1001-107623-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मृतक पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मृतक पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा
Thu, 20 Jun 2024 09:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 20 Jun 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बिना कोई जांच किए मृतक के खिलाफ ही धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि आरोपी की तीन माह पहले ही मौत हो चुकी है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर लोधी निवासी संदीप कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि सिंभावली का किसान महाविद्यालय में गांव ढाना निवासी राहुल सिंह वर्ष 2011 में प्रबंध समिति के सचिव के पद पर निर्वाचित हुए थे। राहुल ने पूर्व प्राचार्य तेजवीर सिंह और कर्मी पदम सिंह के साथ मिलकर फर्जीवाड़े के तहत कृषि भूमि से संबंधित भुगतान किए। इस संबंध में ऑडिट कराने पर फर्जीवाड़े की जानकारी मिली। आरोपियों ने 10 वर्ष तक महाविद्यालय के धन का दुरुपयोग करते हुए धांधली की है। इस संबंध में तहरीर देने पर भी कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते उसे न्यायालय में वाद दायर करना पड़ा। वहीं, मुकदमे में मुख्य आरोपी ढाना निवासी राहुल सिंह की 5 मार्च को मौत हो चुकी है। क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति होने के चलते पुलिस को इस बात की जानकारी है।
सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर जो भी संवैधानिक कार्रवाई होगी, उसे अमल में लाया जाएगा।