फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police dint identyfy body

Hapur News: सूटकेस में मिले महिला के शव की नहीं हुई शिनाख्त

Sat, 31 May 2025 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 31 May 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
police dint identyfy body
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के सिखेड़ा गंग नहर के रजवाहे में शुक्रवार को सूटकेस में एक महिला का शव मिला था। पुलिस की तीम टीमें इसके खुलासे में लगी हैं, लेकिन अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि, पुलिस रजवाहे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि कोई जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को सिखैड़ा गांव के पास रजवाहे से सूटकेस में करीब 30 वर्षीय महिला का शव मिला था। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में महिला के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस मामले में पुलिस को अभी भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन

उधर पुलिस की तीन टीमें घटना के खुलासे में लगी हैं। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि रजवाहे के आसपास के गांवों में उन रास्तों पर लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है, जो रजवाहे की तरफ आते हैं। इन रास्तों पर आने वाले संदिग्ध वाहनों को चिन्हित किया जा रहा है। जिसके बाद संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि महिला की पहचान कराने के प्रयास प्राथमिकता पर है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed