फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police capture five lakh rupees

Hapur News: लूट को आरोपी को रिमांड पर लेकर पांच लाख किए बरामद

Wed, 07 Jan 2026 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 07 Jan 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
police capture five lakh rupees
पिलखुवा। घी व खल-चूरी व्यापारी के मुनीम से हाईवे 9 पर 85 लाख रुपये की लूट में पकड़े गए एक आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पांच लाख रुपये बरामद किए हैं। इसके साथ घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, चार जिंदा कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 22 दिन पूर्व हाइवे पर मुनीम से तमंचे के बल पर 85 लाख रुपये की लूट की गई थी। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जनपद अमरोहा के थाना नौगावां सादात क्षेत्र के गांव नालू खुर्द निवासी रिफाकत पुत्र लियाकत को रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि शेष लूटी गई रकम और वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। सीओ अनिता चौहान ने बताया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और बाकी रकम की बरामदगी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कई राज्यों तक फैला है आपराधिक इतिहास-

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद और गुजरात में चोरी, लूट, डकैती, जानलेवा हमला, गैंग से जुड़े अपराध और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय से वह आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed