{"_id":"68ea83b0f399285d990acfa9","slug":"police-banned-pashu-daud-in-mela-hapur-news-c-306-1-gha1001-117947-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मेरठ रोड पर पशुओं की दौड़ की फिर हुई रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मेरठ रोड पर पशुओं की दौड़ की फिर हुई रिहर्सल
Sat, 11 Oct 2025 09:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 11 Oct 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले से पहले पशुओं की दौड़ की रिहर्सल रुकने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार की देर रात को भी जनपद मेरठ के युवाओं ने मेरठ मार्ग पर पशुओं की दौड़ का रिहर्सल किया। हालांकि नानपुर चौकी पर पुलिस ने उनको बॉर्डर पर रोक लिया। इस दौरान कुछ युवा खेतों में भाग गए। पुलिस ने पशु मालिकों को दौड़ लगाने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक में सबसे ज्यादा पशु दौड़ पर रोक लगाने को लेकर चर्चा की जा रही है। अधिकारियों की बैठक में चर्चा बस कार्यालय के अंदर तक नजर आ रही है, क्योंकि पशु दौड़ की तैयारी कर रहे लोग अभी से रिहर्सल कर रहे हैं। पिछले दो दिन में आधा दर्जन से अधिक भैंसा बुग्गी की दौड़ को रोका जा सका है। शुक्रवार की रात को भी जनपद मेरठ क्षेत्र से भैसा-बुग्गी से दौड़ कराकर रिहर्सल की गई। जो मेरठ क्षेत्र के विभिन्न थानों और चौकियों के सामने से पशुओं को दौड़ाते हुए गढ़ क्षेत्र तक पहुंच गए। कोतवाली क्षेत्र में नानपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दौड़ रोक दी। पुलिसकर्मियों को देखकर कुछ युवक बुग्गी से कूदकर आसपास के खेतों में जा छिपे। लेकिन, भैंसा-बुग्गी चालकों व उनके कुछ साथियों को पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों को पुलिसकर्मियों ने समझाने के साथ ही पशु दौड़ पर प्रतिबंध हो की जानकारी देते हुए दौड़ कराने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। जिसके बाद युवा अपने-अपने भैंसा-बुग्गी लेकर लौट गए।