{"_id":"65de167d1b7bd2a7de03cb33","slug":"police-arrest-two-people-hapur-news-c-135-1-hpr1001-108129-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पिता-पुत्र को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस पर किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पिता-पुत्र को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस पर किया पथराव
Tue, 27 Feb 2024 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित मोहल्ला अलीनगर में कुछ लोगों ने भैंस हड़पकर पिता व पुत्र को बंधक बनाकर पिटाई कर डाली। इस मामले में सोमवार देर रात पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने मोहल्ले में पहुंची। इस दौरान कुछ लोगों ने धक्कामुक्की कर लाठी-डंडों से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं कुछ महिलाओं ने मकान की छतों से पथराव भी किया। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया मोहल्ला चमरी निवासी ताराचंद ने छह माह पहले अपनी भैंस चुगाई के लिए मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी मारूफ को दी थी। वह भैंस की चुगाई के बदले तीन हजार रुपये प्रतिमाह मारूफ को देता आ रहा है। पिछले तीन माह से मारूफ उसकी भैंस वापस नहीं कर रहा था। सोमवार को वह अपने पुत्र के साथ भैंस लेने मारूफ के घर गया था। इस पर मारूफ व खालिद ने दोनों को बंधक बनाकर खूब पीटा। किसी तरह पिता व पुत्र यहां से जान बचाकर कोतवाली पहुंचें और मामले की शिकायत पुलिस से की। इस मामले में पुलिस ने मारूफ व खालिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोमवार की देर रात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मोहल्ले में पहुंचे। इस दौरान मारूफ, खालिद, निजाम उर्फ भूरा, तीन अज्ञात व्यक्ति व तीन महिलाओं ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जबकि महिलाओं ने मकान की छतों से पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ दिया और खालिद व निजाम उर्फ भूरा को दबोच लिया। जबकि आरोपी मारूफ व अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीन नामजद व छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।