{"_id":"664637e9c70372b8310b4534","slug":"police-arrest-two-accused-in-fraud-hapur-news-c-135-1-hpr1001-110625-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कृषि अधिकारी बन किसानों से ठगी करने वाले दो शातिर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कृषि अधिकारी बन किसानों से ठगी करने वाले दो शातिर दबोचे
Thu, 16 May 2024 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 16 May 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। साइबर क्राइम पुलिस ने कृषि अधिकारी बनकर किसानों से सोलर पंप के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनसे नकदी, कृषि विभाग की फर्जी रसीदें, लैपटॉप व मोबाइल बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी कृषि अधिकारी बनकर फोन पर पंप दिलाने का झांसा देकर सैकड़ों किसानों से लाखों रुपये की ठगी कर चुके हैं।
सीओ साइबर वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना देहात क्षेत्र के गांव ददायरा निवासी अमित कुमार ने चार मई को थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 28 फरवरी को उसने अपनी मां के नाम से प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अन्तर्गत सोलर पंप के लिए आवेदन किया था। आरोपियों ने वेबसाइट से आवेदन करने वाले किसानों की जानकारी निकाल ली। 13 मार्च को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपने आपको कृषि विभाग का अधिकारी बताया था।
इस दौरान आरोपी ने सोलर पंप दिलाने का झांसा देकर उससे 1.26 लाख रुपये धोखाधड़ी से अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए थे। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक नजीर अली खान अपनी टीम के साथ साइबर ठगों की तलाश में जुटे। बृहस्पतिवार को उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए हरिशंकर पुत्र वीर सिंह व राधा किशन पुत्र रामगोपाल निवासी गांव बरकतपुर थाना रसूलपुर जिला फिरोजाबाद को गांव बरकतपुर स्थित फतेह सिंह स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक हजार रुपये की नकदी, कृषि विभाग की फर्जी रसीदेें, लैपटॉप, मोबाइल बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कृषि विभाग की सरकारी वेबसाइट एग्रीकल्चर डॉट यूपी डॉट गर्वनमेंट डॉट इन से सोलर पंप लेने के लिए आवेदन करने वाले लोगों के डाटा चुराते थे। उनका नाम, पता व मोबाइल नंबर लेकर कृषि अधिकारी बनकर बात किया करते थे। इसके बाद लोगों को आवेदन की तारीख निकलने की बात कर जल्द ही सोलर पंप दिलाने का झांसा देकर उनसे धोखाधड़ी से अपने खातों में धनराशि ट्रांसफर करा लिया करते थे। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अब तक सैकड़ों लोगों के साथ ठगी कर चुके है।