{"_id":"6950063cec8c36368d0a7789","slug":"police-arrest-two-accused-hapur-news-c-306-1-gha1001-119349-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कार सवारों पर हमले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कार सवारों पर हमले में दो गिरफ्तार
Sat, 27 Dec 2025 09:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 27 Dec 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अल्लाबख्शपुर कट के निकट कार सवार दंपती पर हमला कर कार क्षतिग्रस्त करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो वांछितों को गिरफ्तार किया है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मुरादाबाद निवासी दीक्षा भारद्वाज ने 14 दिसंबर को कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें उल्लेख किया था कि वह अपने पति अक्षय श्रीवास्तव मुरादाबाद से मेरठ के लिए जा रही थीं। टोल प्लाजा पर यातायात धीमा होने के कारण वाहन रूक-रूक कर चल रहे थे। इस दौरान कार सवार कुछ युवकों ने उन्हें कई बार ओवरटेक करने की कोशिश की। टोकने पर आरोपियों ने गांव अल्लाबख्शपुर कट के निकट उनकी कार रूकवा दी। आरोपी युवकों और उनके साथियों ने कार में तोड़फोड़ करते हुए उन पर भी हमला किया।
सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कराई गई। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों और पीड़ित पक्ष द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो के आधार पर आरोपी युवकों की पहचान की गई। उन्होंने बताया कि शनिवार को सूचना के आधार पर घटना में शामिल हैदर रावत और मोहम्मद फारूख निवासी गांव राजपुर थाना सिंभावली को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपियों के अन्य साथियों की भी तलाश कराई जा रही है।