फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest three accused

Hapur News: गोकशी में तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 May 2024 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 16 May 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
police arrest three accused
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने छह दिन पहले गांव बागड़पुर के जंगल में हुए गोकशी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने पशु कटान के उपकरण समेत हजारों की नकदी बरामद की।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि 11 मई को गांव बागड़पुर के जंगल में अज्ञात लोगों ने गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच करते हुए पशुओं के अवशेषों को कब्जे में लिया। जिनमें से कुछ अवशेष जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए गए, वहीं बाकी अवशेष गड्ढा खोदवाकर दबवा दिए गए थे। आरक्षी तीरथ सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान गोकशी के मामले में नगर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी सलमान, दरगाह शरीफ निवासी महबूब अली और गांव अल्लाबख्शपुर निवासी मुर्सलिन के नाम प्रकाश में आए। जिनकी तलाश शुरू की गई। बुधवार की रात गांवडी मार्ग से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पासस से 9120 रुपये की नकदी, पशु कटान के औजार बरामद हुए हैं। सीओ ने बताया कि महबूब और सलमान के खिलाफ पहले भी गोकशी के मामलों में रिपोर्ट दर्ज हैं। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed