फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest thief

Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

Sat, 09 Mar 2024 09:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 09 Mar 2024 09:15 PM IST
विज्ञापन
police arrest thief
गढ़मुक्तेश्वर। शुक्रवार की देर रात कोतवाली पुलिस की अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश द्वारा चलाई गई गोली से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बच गए। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न जनपदों में गंभीर धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि शुक्रवार की रात कोतवाली पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक बाइक सवार चोर वाहन चोरी के इरादे से घूम रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने नगर के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। तभी बाइक पर सवार होकर आए एक युवक को शक होने पर पुलिस ने रोका तो वह वहां से भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने मेरठ रोड स्थित नहर पुल पर पुलिस पर अपने बचाव को लेकर फायरिंग कर दी। फायरिंग में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडे बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। घायल अवस्था में बदमाश को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पूछताछ में उसने अपना नाम जनपद मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट स्थित समर गार्डन निवासी राशिद उर्फ काला बताया है। आरोपी ने बताया कि वह वाहन चोरी करने की साजिश में घूम रहा था। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश के मेरठ, गौतमबुद्धनगर, हापुड समेत अन्य जनपदों में विभिन्न संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी शातिर चोर है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज ली गई है, जिसके बाद आगे कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed