फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest thief an jewellors

Hapur News: चोर के साथ माल खरीदने वाला सराफ दबोचा

Thu, 04 Jul 2024 09:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 04 Jul 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
police arrest thief an jewellors
हापुड़। नगर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला चमरी में दो बंद मकानों में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने एक शातिर चोर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की हुई नकदी, गहने, व अवैध असलाह बरामद किए हैं। आरोपियों में चोरी का माल खरीदने वाला सराफ भी शामिल है।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मोहल्ला चमरी में एक मई और 23 जून को दो चोरी की घटनाएं हुई थी। मोहल्ला चमरी निवासी अंजू के बंद मकान से चोर नकदी व लाखों के गहने चोरी कर ले गए थे। जबकि मनीष के मकान को भी चोरों ने खंगाल लिया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह व उनकी टीम ने सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए शातिर चोर व चोरी का माल खरीदने वाले एक सराफ को दिल्ली रोड स्थित डीएवी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान शाहिद उर्फ शाहिल पुत्र गांव परतापुर थाना पिलखुवा व सराफ संजय पुत्र धर्मपाल निवासी मोहल्ला गढ़ी थाना पिलखुवा के रूप में हुई है। आरोपियों से चोरी की हुई करीब 16 हजार रुपये की नकदी, गहने व ड्रिल मशीन, विदेशी करेंसी व अवैध असलाह बरामद किया है। आरोपी शाहिद उर्फ शाहिल ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रेन से हापुड़ कचहरी में अपनी तारीख लगाने आता था। इस दौरान वह रेलवे लाइन के किनारे मकानों की रेकी कर लेता था और मौके पाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर जिला मेरठ के गांव भावनपुर अपनी ससुराल में जाकर छिप जाता था। आरोपी ने पिलखुवा में भी दो चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया है। आरोपी चोरी का माल सराफ संजय को बेच दिया करता था। आरोपी के खिलाफ हापुड़ सहित गाजियाबाद व मेरठ में करीब 18 मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed