फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest one accused

Hapur News: युवक की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चार फरार

Sun, 10 Aug 2025 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 10 Aug 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
police arrest one accused
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर में सात जून को हुई मोहम्मद आरिफ की मौत के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चार आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन


गांव कमालपुर निवासी मोहम्मद आरिफ सात जून को खेत पर घास लेने गए थे। उनकी यहां संदिग्ध परिस्थिति मेें मौत हो गई थी। परिजनों ने शव को दफना दिया था। इसके बाद मृतक के परिजनों को गांव के कुछ लोगों पर हत्या का शक हुआ था। 20 जुलाई को पुलिस ने मृतक के भाई कासिम की तहरीर पर जुबैर, अबू बक्र, आरिफ, नौशाद व अ तर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। दर्ज रिपोर्ट में मृतक के भाई कासिम ने बताया कि उनके भाई की खेत में अवैध बिजली की तारबंदी के कारण करंट लगने से मौत हुई थी। आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास किया था। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से मोहम्मद आरिफ का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। हालांकि, अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी आरिफ को कमालपुर अहमदपुर नया गांव तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। जबकि जुबैर, अबू बक्र, नौशाद व अतर को पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed