फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest lady

Hapur News: भांजी के साथ पति से दुष्कर्म कराने वाली मौसी गिरफ्तार

Fri, 31 May 2024 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 31 May 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
police arrest lady
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी में शामिल होने के लिए आई किशोरी के साथ उसकी ही मौसी ने अपने पति से दुष्कर्म कराया। इस दौरान पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर शराब भी पिलाई गई। पुलिस ने आरोपी मौसी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं मुख्य आरोपी मौसा अभी फरार है।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि कुछ दिन पहले गाजियाबाद जनपद के गांव निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उल्लेख किया था उसकी 15 वर्ष की बेटी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के घर शादी में शामिल होने के लिए आई थी। वहां शादी के दौरान उसकी बेटी करीब 15 दिन रुकी थी। जहां उसकी बहन ने बेटी के कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी, जिसके बाद आरोपी महिला के पति ने बेटी से दुष्कर्म किया। जिसकी जानकारी मिलने पर उसके होश उड़ गए। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed