{"_id":"648dde5480b445110108f1d4","slug":"police-arrest-gulzar-murderer-hapur-news-c-30-1-134449-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गुलजार हत्याकांड में वांछित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गुलजार हत्याकांड में वांछित गिरफ्तार
Sat, 17 Jun 2023 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 17 Jun 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली। पुलिस ने गांव अनुपपुर डिबाई में हुए गुलजार हत्याकांड में वांछित चल रहे अंतिम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया है।
सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि गांव अनुपपुर डिबाई में पैसों के लेन देन को लेकर चल रहे विवाद में 24 मार्च की शाम मस्जिद से लौटने के दौरान पूर्व प्रधान के बेटे गुलजार की उसके ही तीजे गुलफाम ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के जीजा की तहरीर पर गुलफाम, मोहसीन, मारुफ, हकीकत और गुलफाम की माता सोना के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसके बाद सिंभावली पुलिस ने गुलफाम, मोहसीन, मारुफ और सोना को गिरफ्तार भी कर लिया, जिन्हें जेल भेजा जा चुका है। सीओ ने बताया कि जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के गांव सिरोडा निवासी हकीकत अभी तक फरार चल रहा था। शनिवार को सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर हकीकत को डिबाई नहर पुल से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।