फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest four accused

Hapur News: मुठभेड़ में तीन गोतस्कर घायल, चार गिरफ्तार

Thu, 12 Sep 2024 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 12 Sep 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
police arrest four accused
सिंभावली। थाना पुलिस की बुधवार रात को गोकशी करने वाले आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से तीन गोकश घायल हो गए है। एक आरोपी को पुलिस ने गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इनका एक साथी भाग निकलने में कामयाब हो गया। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि 27 अगस्त की रात गांव तिगरी के जंगल में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। इस संबंध में ग्राम प्रधान रविंद्र की तहरीर पर गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए गोकशी की घटना में शामिल लोगों की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया था। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार की गश्त के दौरान पुलिस टीम गांव धनपुरा के जंगल में पहुंची, जहां दो बाइकों पर पांच युवक जाते दिखे। जिनका पीछा करते हुए रूकने के लिए कहा गया, तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। वहीं बदमाशों ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। वहीं भागने की कोशिश कर रहे उनके चौथे साथी को भी पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर दबोच लिया। जिनका एक साथी खेतों में छिपकर फरार हो गया। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम गुलवीर उर्फ गुल्लू, नकुल निवासी गांव खिलवाई, गढ़, आसिफ निवासी सिकंदरगेट हापुड़, सिन्नू निवासी गांव अठसैनी, गढ़ बताए हैं। जिन्होंने गांव तिगरी में हुई गोकशी की घटना करना स्वीकार किया है। गोली लगने से घायल गुलवीर, आसिफ, सिन्नू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम को मौके से चार छुरे, पशु कटान के औजार, दो बाइक, चार तमंचे, चार कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। चारों युवक शातिर अपराधी हैं, जिनके खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed