फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest farmers

Hapur News: किसानों के लिए दूर रही दिल्ली

Tue, 13 Feb 2024 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 13 Feb 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
police arrest farmers
हापुड़। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी ) की गारंटी की मांग को लेकर जिले के किसान दिल्ली नहीं जा सके। सुबह से ही पुलिस किसान नेताओं के घर पहुंच गई और उन्हें नजरबंद कर दिया। जो किसान घरों से निकलने में कामयाब रहे उन्हें जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूरे दिन पुलिस और किसानों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। कुछ जगह किसानों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा भी किया। हालांकि कहीं भी झड़प की स्थिति नहीं बनी। हंगामे के बाद शाम के समय पुलिस ने सभी को रिहा कर दिया।
विज्ञापन

किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए मंगलवार को दिन निकलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। छिजारसी टोल प्लाजा, ब्रजघाट टोल व गढ़मुक्तेश्वर में दिल्ली जाने वाले रास्ते पर किसानों के वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरणजीत गुर्जर को गढ़ में काफिले के साथ रोककर हिरासत में ले लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष इरकान चौधरी को गांव रझैटी में, राष्ट्रीय महासचिव शिवकुमार राणा को धौलाना में, डा. राजेश चौहान को बहादुरगढ़ में हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन

भाकियू असली अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण, जिला उपाध्यक्ष शादाब चौधरी, जिला सचिव सचिन को छिजारसी टोल पर रोककर हिरासत में लिया गया। भाकियू संघर्ष के राष्ट्रीय सचिव नीरज मुखिया को पंचवटी कालोनी, राष्ट्रीय किसान परिसर के जिलाध्यक्ष सरदार भगत सिंह को गांव नवादा में नजरबंद रखा गया। देवेंद्र बाना को मोदीनगर रोड स्थित कार्यालय से हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। इस दौरान पुलिस व किसानों के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से किसानों को जगह-जगह रोका गया। किसी प्रकार का माहौल न बिगड़े इसके लिए कुछ किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया था। कुछ किसानों नेताओं को नजरबंद भी किया गया। सभी को बाद में रिहा कर दिया गया।


हाईवे समेत मेरठ रोड पर तैनात रही पुलिस

एसपी अभिषेक वर्मा व सीओ पिलखुवा ने छिजारसी टोल प्लाजा पर मोर्चा संभाला। थानों की पुलिस अपने क्षेत्रों में जगह-जगह सक्रिय रही। सुबह से ही पुलिस बल नेशनल हाईवे पर गांव अल्लाबख्शपुर के निकट स्थित टोल प्लाजा पर तैनात रही। मेरठ रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के पास भी पुलिस टीम डटी रही। हालांकि किसान भी पुलिस से टकराव के मूड में नहीं दिखे और पुलिस की गिरफ्तारी के बाद नारेबाजी तक ही सीमित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed