फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest cyber accused

Hapur News: डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

Mon, 07 Jul 2025 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 07 Jul 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
police arrest cyber accused
पिलखुवा। कोतवाली पुलिस ने डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 20 हजार रुपये की नकदी व बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने रामलीला मैदान के गेट नंबर तीन के पास से वैभव गोयल निवासी अम्हेडा आदिपुर थाना गंगानगर जिला मेरठ को गिरफ्तार किया। आरोपी हाल में मडावली फाजलपुर नई दिल्ली में रह रहा है। आरोपी व उसका फरार साथी एटीएम बूथों के पास खड़े रहते थे। इस दौरान एटीएम में रुपये निकालने आए लोगों का पिन देख उन्हें अपनी बातों में उलझा लेते थे। इसके बाद आरोपी उनका कार्ड चालाकी से बदलकर लोगों के खाते से रुपये निकाल लेते थे। सीओ ने बताया कि पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed