फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest arms suppliers

Hapur News: खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी का खुलासा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
police arrest arms suppliers
हापुड़। थाना कपूरपुर पुलिस ने शनिवार देर रात गांव बझैड़ा कलां नहर पटरी के पास खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी का खुलासा किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मौके से 12 तमंचे, 09 अधबने तमंचे, चार कारतूस व हथियार बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि हापुड़ पुलिस लगातार अवैध शस्त्र तस्करों पर शिकंजा कस रही है। शनिवार देर रात थाना कपूरपुर प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र पुलिस टीम को सूचना मिली कि गांव बझैड़ा कलां नहर पटरी के निकट खंडहर में कुछ लोग अवैध हथियार बना रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची तो यहां काम कर रहे आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर हथियार तस्कर गिरोह के दो शातिर सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान धौलाना क्षेत्र के गांव सालेपुर कोटला निवासी रहीश व जुल्फिकार के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि आरोपी हथियार बनाने में माहिर हैं। रहीश के खिलाफ हापुड़ समेत दिल्ली, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर के विभिन्न थानों में हत्या के बारे में 12 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, जुल्फिकार के खिलाफ थाना धौलाना में तीन आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर व गौतमबुद्धनगर सहित आसपास के कई जिलों में मांग के हिसाब से हथियारों की तस्करी की जाती थी। पुलिस आरोपियों के बाकी साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed